Nawada:-स्कॉटलैंड व लन्दन के बाथसिटी में गूंजा छठगीत, बिहारियों ने एक साथ छठ पूजा करते हुए मचा दी धूम | Bihar News |

लोक आस्था का महापर्व छठ की धुन सात समंदर पार भी देखने को मिला। वहां भी बिहार के तरह छठ पूजा की धूम रही। बिहार से जाकर सात समंदर पार स्कॉटलैंड और लंदन के बाथसिटी में रहने वाले बिहारियों ने एक साथ छठ पूजा करते हुए धूम मचा दी। छठ पूजा स्कॉटलैंड में समुंद्र किनारे छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। नवादा के रहने वाले विशांत दास स्कॉटलैंड में परिवार के साथ रहते हैं।

उनके साथ बिहार के लगभग 50 लोग वहां रह रहे हैं। सब ने मिलकर स्कॉटलैंड के समुद्र किनारे भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। बिहार की तरह ठेकुआं पकवान बनाते हुए छठ गीत के साथ छठ पूजा मनाई। इस मौके पर काफी खुशी और उल्लास का माहौल देखा गया । छठ पूजा के दौरान सारे बिहारी एक साथ मिलकर इस पूजा को मनाते देखे गए।
दूसरी ओर लंदन के बाथसिटी में भी लोगों ने लोक आस्था का इस महान पर्व को मनाया। वहां भी बिहारियों की संख्या 200 से अधिक है। बरबीघा के रहने वाले शिवकुमार जो इन दिनों लंदन के बाथसिटी गए हुए हैं। वे अपनी बेटी दामाद के घर गए हैं। वहां छठ पूजा की धूम देखकर वे काफी उत्साहित हैं।
बिहार के रहने वाले और बाथसिटी के वॉइस मेयर युक्तेश्वर कुमार इन सारे लोगों के लिए छठ पूजा की व्यवस्था की है। और सबसे बड़ी बात तो छठ में लगने वाले शुप व दौरा और अन्य सामग्री भी बिहार से खरीद कर ले गए हैं। स्कॉटलैंड के ईडनवर्ग में आयोजित हुए छठ पूजा समारोह में निशांत दास, प्रियंका दास, मंजरी सिंह, रजनीश सिंह, प्रतिभा सिंह, विनोद सिंह, शिव जी प्रसाद, सविता देवी, अमित कुमार सारे लोग हैं।
छठ करने वालों में अमित कुमार, सविता देवी और ऋतुराज जी हैं। दूसरी ओर बाथसिटी में बरबीघा के शिवकुमार जी की पत्नी वहां छठ पूजा कर रही है। छठ पूजा में काफी बिहारी एक साथ जुड़कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का काम किया है।

Previous Post Next Post